How to Watch IPL Live 2024 for Free

क्रिकेट से सबसे बड़े लीग इंडियम प्रीमियर लीग (TATA IPL 2024) का आगाज (22 मार्च, 2024) हो गया है।इस बार आईपीएल में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान कुल 74 मैच खेले जाएंगे। भारत में TATA IPL 2024 का प्रसारण Sports18/ Colors Complex और JioCinema पर हो रहा है। जानते हैं कैसे IPL 2024 को फ्री में कैसे देख सकते हैं।

TATA IPL 2024 का लाइव टेलिकास्ट

TATA IPL 2024 के मैच को फ्री में देखने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन पर Jio Cinema App को Download करना होगा। IPL 2024 की Live Streaming इसी ऐप पर हो रही है। जियो सिनेमा ऐप को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो कर सकते हैं।

Step 1 : TATA IPL 2024 के मैच को देखने लिए Jio Cinema ऐप को एंड्रॉयड और आईओएस के लिए फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके Google Play Store या फिर ऐपल ऐप स्टोर पर जाना होगा।

Step 2 : एंड्रॉयड डिवाइस पर ‘jio cinema’ ऐप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाएं, फिर सर्च बार में जियोसिनेमा टाइप कर सर्च करें।

Step 3 : इसके बाद jio cinema को Install कर लें। फिर ऐप को ओपन करने के बाद Mobile Number से लॉगइन करना होगा। इसके लिए मोबाइल पर आए OTP के जरिए आपको वेरिफाई करना होगा।

इसकी तरह आईओएस डिवाइस पर भी जियो सिनेमा ऐप को Download कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको ऐपल के App Store पर जाना होगा। इसके बाद आईपीएल 2024 को फ्री में देख पाएंगे।

TATA IPL 2024 TV में किस channel पर देखें

TATA IPL 2024 का प्रसारण Sports18 और Colors Complex चैनल पर भारत में होगा। स्पोर्ट्स18 चार भाषाओं (अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल और कन्नड़) में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा, जबकि कलर कॉम्प्लेक्स पर दर्शक हिंदी कमेंट्री के साथ आईपीएल मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। Sports18 पर आईपीएल के मैच देखना चाहते हैं, तो फिर जानें क्या है चैनल नंबर और कितनी है कीमत?

TATA IPL 2024 का लाइव स्कोर यहां देखें बिल्कुल फ्री

TATA IPL 2024 क्रिकेट मैच का लाइव स्कोर देखना चाहते हैं, तो फिर निम्न ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैंः

ESPNCricinfo

IPL 2024 मैच के दौरान पल पल की जानकारी चाहिए, तो यह ऐप भी आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको बॉल बाय बॉल Cricket Score के साथ Live Match कॉमेंट्री भी मिलती है। लाइव क्रिकेट मैच के अपडेटेड नोटिफिकेशंस भी मिलेंगे। इसके अलावा, वीडियो हाइलाइट्स, एनालिसिस, इंटरव्यू आदि को भी कवर किया जाता है। यहां पर भी आप अपनी फेवरेट टीम को फॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर आपको क्रिकेट एक्सपर्ट के ओपिनियन भी मिलेंगे। यह Application एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए उपलब्ध है।

Cricbuzz

Cricbuzz लोकप्रिय ऐप है और यहां भी IPL 2024 का मैच स्कोर लाइव देख सकते हैं। ऐप आपको तुरंत लाइव स्कोर और कमेंट्री के साथ अपडेट भी देगा। ऐप के यूआई अच्छे हैं। लाइव स्कोर के अलावा, ऐप आपको कुछ बेहतरीन वीडियो सामग्री, चर्चा और चुनिंदा स्टोरीज तक भी पहुंच प्रदान करता है। लाइव स्कोर के बीच क्रिकबज कुछ लोकप्रिय ट्वीट्स और कुछ दिलचस्प आंकड़े और जनरल नॉलेज भी लाएगा, जो उपयोगकर्ताओं को जोड़े रखता है। ऐप के Google Play Store पर 100 Million से अधिक डाउनलोड हैं और यह Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Jio Cinema App Download : Click Here....

Homepage : Click Here..